विराट है 12th पास तो अनुष्का रह चुकी हैं टॉपर, क्रिकेटर्स की पत्नियां हैं इतनी पढ़ी-लिखी !
सचिन की पढ़ाई केवल 9वीं क्लास तक ही हो पाई है। इसके उलट उनकी वाइफ अंजलि पेशे से डॉक्टर हैं। यहाँ तक कि वे मुंबई के जे.जे. हॉस्पिटल में जॉब भी कर चुकी हैं।
हरभजन सिंह-गीता बसरा
इंडियन क्रिकेट टीम के सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह ने एजुकेशन के मामले में हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई की है। वहीं उनकी पत्नी गीता बसरा ने एक्टिंग में कोर्स भी किया है।
युवराज सिंह- हेज़ल कीच
विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी चंडीगढ़ के एक स्कूल में केवल 10वीं तक पढ़ाई की है। वहीं हेज़ल इंग्लैंड रिटर्न हैं। मतलब ये कि 10वीं पास लड़के को भी विदेशी वाइफ मिल सकती है। बशर्ते लड़का युवी जैसा है तो।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
न्यूली वेड कपल विराट और अनुष्का की एजुकेशन में भी काफी अन्तर है। कोहली ने 12वीं तक पढ़ाई की है, वहीं अनुष्का कॉलेज टॉपर रह चुकी हैं।
एम.एस धोनी- साक्षी धोनी
फिल्म ‘एम.एस धोनी’ देखने के बाद धोनी के एजुकेशन के बारे में तो सब जानते ही हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा रांची से ली है और धोनी कॉलेज ड्राप-आउट हैं। वहीं साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है।
रोहित शर्मा-रितिका सजदेह
रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इन दिनों हर जगह रोहित शर्मा का बोल बाला है। एजुकेशन के मामले में रोहित ने 12th पास की है, वहीं रितिका मुंबई से ग्रेजुएट हैं।
सुरेश रैना-प्रियंका चौधरी
रैना ने बी.कॉम तक पढ़ाई की है। उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी नीदरलैंड में बैंकिंग इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। उन्होंने बी.टेक किया है।

No comments