वीरभद्र बोले मेरे दिमाग में लोकसभा चुनावों का नक्शा, प्रचार के लिए करूंगा प्रदेश के दौरे
शिमला : शनिवार को कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनावों में उतरने वाले दावेदारों ने वीरभद्र सिंह से उन्हें टिकट दिलवाले की पैरवी की। वीरभद्र सिंह ने कहा कि सभी लोगों की बात को ध्यान से सुना है और जो भी जिताऊ प्रत्याशी होगा उसको पार्टी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनावों में खुद प्रचार के लिए प्रदेश के दौर करेंगे और इसको लेकर नक्शा उनके दिमाग में बन चुका है।
लोगों को बरगलाने वाला है केंद्र सरकार का बजट: वहीं उन्होंने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर तंज कसते हुए कहा कि यह बजट लोगों को बरगलाने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ भी स्थायी नहीं है। लोग बजट में कही गई बातों को सही ढंग से समझ नही पा रहे हैं।

No comments