हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
इतने दिन खराब रहेगा मौसम: शनिवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच फरवरी को अनेक और छह से आठ फरवरी तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 14.0, कल्पा में माइनस 7.8, मनाली-कुफरी में माइनस 3.8, डलहौजी में माइनस 1.2, मंडी में 2.0 और शिमला में 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

No comments