2019 में दूसरी बार मोदी सरकार ने घटाए सिलेंडर के दाम, अब इतने रुपए कम में मिलेगा
मोदी सरकार ने बजट 2019 से पहले LPG सिलेंडर की प्राइस कम कर दी हैं। अब सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत 1.46 रुपए प्रति सिलेंडर और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 30 रुपए प्रति सिलेंडर कम हो गई है। नई कीमतें रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं। एक महीने में सिलेंडर की कीतमों में तीसरी बार कमी आई है।
LPG सिलेंडर की नई कीमतें
- दिल्ली में अभी सिलेंडर (14.2kg) की मौजूद कीमत 494.99 रुपए थी।
- LPG सिलेंडर की प्राइस कम होने के बाद अब सब्सिडी वाला सिलेंडर 493.53 रुपए में मिलेगा।
- दिल्ली में अभी गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर (14.2kg) की कीमत 689 रुपए थी।
- प्राइस कम होने के बाद अब गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 659 रुपए में मिलेगा।

No comments