भारत की बड़ी जीत: पाक पीएम ने कहा- कल छोड़ा जाएगा भारतीय पायलट
भारत की तरफ से लगातार बनाए जा रहे दबाव के बीच पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने एक बड़ा बयान दिया है। पाक पीएम इमरान ने संसद के साझा सत्र के दौरान कहा है कि भारतीय पाललट अभिनंदन को शुक्रवार को छोड़ दिया जाएगा।
भारतीय पायलट की पाक से रिहाई को भारत की एक बड़ी जीत माना जा रहा है। बता दें कि भारत की तरफ से पाकिस्तान को इस बात की चेतावनी दी गई थी कि अगर पाकिस्तान द्वारा हमारे पायलट को कुछ भी किया जाता है तो भारत उसे करारा जवाब देगा। जिसके बाद पाक पीएम ने भारतीय पायलट को रिहा करने का ऐलान किया है।
पाक पीएम इमरान ने कहा है कि हम भारत के साथ शांति की पहल करने के लिए पायलट को रिहा करेंगे। बता दें कि भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अगर पाकिस्तान डील चाहता है, तो कुछ नहीं होगा, हमें अपने पायलट की वापसी चाहिए, डील नहीं। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान की हिरासत में मौजूद भारतीय पायलट से मुलाकात के लिए कॉन्स्यूलर एक्सेस नहीं मांगी थी और अपने पायलट को तुरंत रिहा करने को कहा था।

No comments