10 हजार रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर और चौकीदार रंगे हाथ दबोचे
आरोपियों से होगी कड़ी पूछताछ: इसके चलते विजिलेंस डीएसपी बिलासपुर संजीव ने एक गुप्त रूप से मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। दोनों कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बिलासपुर लाया गया है।
गिरफ्तार बीओ मान सिंह निवासी बेहरन तहसील झंडूता और चौकीदार बलवंत सिंह निवासी बड़ागांव तहसील झंडूता के रहने वाले हैं। आरोप है कि इन्होंने लंबे समय से परमिट की फाइल लटका रखी थी और इसकी एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।
ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस की बिलासपुर शाखा में की। इसके बाद टीम ने शनिवार दोपहर बाद इन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। एसपी विजिलेंस मंडी देवेंद्र कुमार ने कहा कि दो कर्मचारियों को मौके पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी।

No comments