32 वर्षीय युवक ने जहर खाकर दी जान, पुलिस छानबीन में जुटी
शिमला: राजधानी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बल्देयां में 32 वर्षीय युवक ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक युवक कुछ समय से परेशान चल रहा था और घर पर खेतीबाड़ी का काम करता था। बीते वीरवार देर शाम साढ़े 9 बजेे उसने जहर खाया। हालांकि युवक ने जब जहर निगला तो घर पर परिजनों को बताया कि उसने सब्जियों में स्प्रे करने वाली दवाइयों को खाया है, ऐसे में परिजनों ने उसे उसी समय उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डी.एस.पी. शिमला प्रमोद शुक्ला ने बताया कि युवक ने जहर क्यों खाया है। इसका पुलिस पता लगा रही है। परिजनों के मुताबिक युवक कुछ समय से परेशान चल रहा था। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

No comments