एक प्रेमी जोड़े को प्यार करने की ऐसी सजा दी गई जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए
इस जोड़े की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को टुकड़ों में काटकर पैमार नदी के पास पेट्रोल डाल कर आग के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना में लड़की के पिता, चाचा और ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस पूछताछ में तीनों ने हत्या की बात को कबूला किया है. पुलिस ने दोनों के शव के अवशेष को इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल ये घटना मुफ्फसिल थाना के मनियारी गांव की है. एक लड़की वजीरगंज थाना के कारी शोभा गांव के एक लड़के से प्रेम कर बैठी थी. लेकिन लड़की के परिजनों को यह मंजूर नहीं था, प्रेमी प्रेमिका पूर्व में भी कई बार घर से भाग चुके थे. इस बार दोनों ने कहीं मंदिर में शादी भी कर ली थी.
कुछ दिन बाद लड़की घर लौट आई. लड़की के लौटने पर नाराज घरवालों ने उसके खिलाफ बड़ी साजिश की योजना बना ली. हालांकि इससे पहले लड़की की परिजनों ने लड़के पर अपहरण का मामला स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया था. दोनों जब घर आए तो पुलिस ने कोर्ट में लड़की को 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के बाद घर भेज दिया, जबकि लड़के को जेल भेज दिया गया था.

लड़का कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर छूट कर आया था. हत्या उस वक्त हुई जब लड़का विकास कुमार अपने रिश्तेदार के घर से बजीरंगज अपने घर लौट रहा था. तभी रास्ते मे पैमार पुल के पास उसे लड़की के परिजनों ने रोक लिया और उसकी हत्या कर दी.
इसके बाद लड़की के घरवालों ने उसी जगह अपने बेटी को भी बुला लिया और उसकी भी हत्या कर दी. इसके बाद लड़की के घरवालों ने दोनों के शव को इकट्ठा कर धारदार हथियार से काट कर आग के हवाले कर दिया

No comments