भारी बर्फबारी की चेतावनी के बीच दो जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं
प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के तहत कुल्लू और चंबा जिल सभी शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 17 फरवरी तक अवकाश रहेगा। पहले ये स्कूल 13 फरवरी को खुलने थे। अब सभी स्कूल 18 फरवरी को खुलेंगे। वहीं, मंगलवार को सुबह से ही प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात की सूचना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 और 15 फरवरी को प्रदेश भर में भारी बारिश-बर्फबारी और आलोवृष्टि की चेतावनी जारी की है। सोलह फरवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। अभी तक भी सैकड़ों सड़कें बंद पड़ी हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 और 15 फरवरी को प्रदेश भर में भारी बारिश-बर्फबारी और आलोवृष्टि की चेतावनी जारी की है। सोलह फरवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। अभी तक भी सैकड़ों सड़कें बंद पड़ी हैं।

No comments